उत्तरकाशी। यहाँ 20 अक्टूबर की सुबह नौगांव स्टोन क्रेशर के पास एक डंपर वाहन यमुना नदी में गिर गया। इस दुर्घटना में चालक की मौत हो गई। वाहन अनियंत्रित होकर रोड हेड से लगभग 120 मीटर नीचे यमुना नदी में जा गिरा।
डंपर में सवार चालक जगदीप, पुत्र चैन सिंह (30) निवासी ग्राम सुनारा, पुरोला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पुलिस, फायर सर्विस टीम और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मृतक का शव यमुना नदी से निकाल कर सड़क तक पहुंचाया।
