नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के स्थापना दिवस के अवसर पर आईटीबीपी के सभी हिमवीरों और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई दी। राष्ट्र के प्रति आईटीबीपी की अनुकरणीय सेवा को स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री ने साहस, अनुशासन और कर्तव्य के प्रति बल के जवानों की अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने आपदा राहत और बचाव अभियानों के दौरान आईटीबीपी जवानों की करुणा और तत्परता की भी सराहना की, जो सेवा और मानवता की उनकी उत्कृष्ट परंपराओं को दर्शाता है। श्री मोदी ने X पर पोस्ट में कहा: “आईटीबीपी के सभी हिमवीरों और उनके परिवारों को आईटीबीपी के स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई। यह बल अद्वितीय साहस, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। सबसे कठिन जलवायु और दुर्गम भूभागों में सेवा करते हुए, वे अटूट संकल्प के साथ राष्ट्र की रक्षा करते हैं। आपदा राहत और बचाव अभियानों के दौरान उनकी करुणा और तत्परता सेवा और मानवता की उत्कृष्ट परंपराओं को दर्शाती है।”
himalayakiibaat@gmail.com
पिथौरागढ़। नगर में कपड़ों की एक दुकान में शॉर्ट सर्किट होने के कारण भयंकर आग लग गई। इससे दुकान में रखे कपड़े...
कर्णप्रयाग। सीमांत चमोली जिले में लोग भालू के आतंक से त्रस्त हैं, अब गुलदार ने भी लगों की...
देहरादून। राज्य के राजकीय मेडिकल और नर्सिंग कॉलेजों में नर्सिंग कोर्स की 1800 सीटें बढ़ेंगी। सचिवालय में मुख्य सचिव...
गरुड़ (बागेश्वर)। पहाड़ों में जंगली जीवों का आतंक लोगों में खौफ पैदा किये रहता है। इन दिनों...
ऋषिकेश। यहाँ बारातियों की एक स्कार्पियो कार 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इसमें सवार तीन...
केदारनाथ। हिमालय में स्थित भगवान शिव के धाम “केदारनाथ मंदिर ” के कपाट भाईदूज के पावन पर्व पर...
ज्योतिर्मठ, 22 अक्टूबर। गढ़वाल लोक सभा क्षेत्र के सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख...
उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष बदले जाने की संभावना के चलते राजनेताओं में इस पद को हासिल करने की...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रोड्रिगो पाज़ परेरा को बोलीविया का राष्ट्रपति चुने जाने पर शुभकामनाएं...
