गरुड़ (बागेश्वर)। पहाड़ों में जंगली जीवों का आतंक लोगों में खौफ पैदा किये रहता है। इन दिनों गरुड़ (बागेश्वर) के अंतर्गत डंगोली और वज्यूला क्षेत्र में आए दिन तेंदुआ दिखाई दिखाई देने से लोग बुरी तरह डरे हुए हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। क्षेत्र में तेंदुए पालतू जानवरों को तेंदुए निशाना बना रहे हैं। लोगों की मांग विभाग की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही है।
वज्यूला में तेंदुए के घूमने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। किसी ग्रामीण ने उसकी गतिविधि को अपने मोबाइल में कैद कर लिया था। पूर्व जिला पंचायत सदस्य इंद्रा परिहार के मुताबिक लगातार क्षेत्र के गांवों में तेंदुए के दिखने की घटनाएं बढ़ रही हैं।
