
नई दिल्ली। उत्तराखंड प्रवासियों की लब्ध-प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था ‘गढ़वाल हितैषिणी सभा’ आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए हमेशा आगे रहती है। इस बार भी सभा ने अपना कर्तव्य निभाया। अभी हाल में सभा अध्यक्ष सूरत सिंह रावत व महासचिव पवन कुमार मैठाणी के नेतृत्व में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चाणक्य पुरी स्थित उत्तराखंड निवास में आपदा पीड़ित परिवारों की सहायतार्थ मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में तीन लाख इक्कावन हजार रुपए का चैक सौंपा। यह चैक हाल में उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों, मुख्य रूप से धराली व थराली में आयी प्राकृतिक आपदा के पीड़ित परिवारों की सहायतार्थ मुख्यमंत्री को सौंपा गया।
मुख्यमंत्री को भेंट करने वाले शिष्टमंडल में सभा अध्यक्ष आदरणीय सूरत सिंह रावत, महासचिव पवन कुमार मैठानी, कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह रावत, सांस्कृतिक सचिव एडवोकेट वीरेन्द्र सिंह नेगी कार्यकारिणी सदस्य प्रताप सिंह महर व सीमा गुसांई शामिल थे।
सभा महासचिव पवन कुमार मैठानी ने बताया कि सभा की इस पहल की मुख्यमंत्री धामी जी ने भूरि-भूरि प्रसंशा करते हुए प्रवासियों की अपनी अपनी मातृ-भूमि की सेवा में इसे महत्वपूर्ण भूमिका बताया। महासचिव पवन मैठानी ने मुख्यमंत्री धामी को बताया कि सभा हमेशा से ही आपदा पीड़ितों की सहायतार्थ सहयोग करती रही है, चाहे उत्तरकाशी में आया भूकंप हो या केदारनाथ आपदा हो या इस वर्ष धराली-थराली में प्राकृतिक आपदा हो, सभा ने हर समय अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया है।
सभा अध्यक्ष सूरत सिंह रावत ने बताया कि गढ़वाल हितैषिणी सभा ने उत्तराखंड में आयी प्राकृतिक आपदा को मध्य नजर रखते हुए सभा में अलग से एक आपदा राहत कोष स्थापित किया। जिसमें सभा सदस्यों से ऑन लाइन दान देने की अपील की गयी। हमें बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि सभा सदस्यों व अन्य सामाजिक संस्थाओं ने सभा के आपदा राहत कोष में दिल खोलकर दान दिया।
सभा कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि सभा को ’80G’ की सुविधा प्राप्त है, जिससे सभा के आपदा राहत कोष में दान देने वालों ’80G’ तहत आयकर में छूट मिलेगी।
